Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में मन्त्री रेणु यादव विरुद्ध प्रदर्शन और पुतला दहन, गौर हत्याकाण्ड के दोषियों को कारवाही मांग

 

रौतहट, २२ जनवरी । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रेणु यादव को मन्त्री पद से बर्खास्त करने के लिए मांग करते हुए रौतहट जिला में प्रदेश हुआ है । नेकपा एमाले संबंद्ध भातृ संगठन राष्ट्रीय युवा संघ के नेतृत्व में हुए प्रदेश में मन्त्री यादव का पुतला दहन भी हुआ है ।
संघ के केन्द्रीय सदस्य निवेश यादव के नेतृत्व पार्टी कार्यालय से शुरु विरोध प्रदर्शन शहर के विभिन्न क्षेत्र परिक्रमा करते हुए कोणसभा में परिणत हुआ था । बीपी चौक में आकर कोणसभा में परिणत रैली को सम्बोधन करते हुए एमाले जिला सदस्य भी रहे निवेश यादव ने कहा कि हिंसात्मक अभिव्यक्ति देनेवाले मन्त्री यादव को तत्काल पद से बर्खास्त करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन गौर हत्याकाण्ड संबंधी फाईल पुनः खोलना चाहिए और दोषियों को कारवाही होनी चाहिए ।
स्मरणीय है, गत माघ ५ गते रौतहट में ही जनता समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मन्त्री यादव ने जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत विरुद्ध हिंसात्मक अभिव्यक्ति दिया था । उन्होंने कहा था कि अगर सीके राउत अपने ठीकाने में नहीं रहते हैं तो पुनः एक बार गौर हत्याकाण्ड की तरह एक और हत्याकाण्ड हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *