Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लडाकू दस्ता निर्माण कर रहे हैं सीके राउत

 

जनकपुरधाम, २२ जनवरी । डा. सीके राउत नेतृत्व में रहे जनमत पार्टी ने युवाओं की लाडकू दस्ता निर्माण शुरु किया है । बताया गया है कि पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रम को अवरुद्ध करनेवाले शक्तियों को प्रतिकार करने के लिए युवा दस्ता निर्माण किया जा रहा है ।
शनिबार पार्टी के केन्द्रीय सचिव भोपेन्द्र यादव ने सामाजिक संजाल मार्फत एक भीडियो क्लिप सार्वजनिक करते हुए इसका औपचारिक संकेत दिया है । कुछ दिन पहले पार्टी अध्यक्ष डा. राउत ने कहा था कि अब चुनावी बुथ में परिचालन होेनेवाले और पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रम को गांव–गांव में पहुँचानेवाले युवाओं की दस्ता निर्माण होना चाहिए । इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशन भी दिया था । उसी निर्देशन अनुसार युवा दस्ता निर्माण संबंधी एक भीडियो आज शनिबार सार्वजनिक हुआ है ।
सार्वजनिक भीडियो में एक तरफ विपक्षी कार्यकर्ता और दूसरी तरफ जनमत पार्टी संबंद्ध कार्यकर्ता हैं । जनमत पार्टी के कार्यकर्ता अपनी टीसर्ट में है और वे विपक्षी को भगा रहे हैं । साथ में जनमत पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी सुनाई देती है । प्राप्त सूचना अनुसार उक्त भीडियो रुपन्देही जिला गैरहवा नगरपालिका में जनमत पार्टी द्वारा संचालित युवा केन्द्रीत तालीम की है । भीडियो का सन्देश है कि जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हस्तक्षेप करनेवालों को प्रतिकार किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com