Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. बाबुराम और हिटलर भाई–भाई हैंः बास्कोटा

 
गोकुल बास्कोटा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ जनवरी । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व मन्त्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने जनता समाजवादी पार्टी नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया है । नेता बास्कोटा ने दावा किया है कि चरित्र के हिसाब से डा. भट्टराई और फासिवादी हिटलर भाई–भाई हैं । सामाजिक संजाल मार्फत नेता बास्कोटा ने उनके ऊपर ऐसा आरोप लगाया है ।
स्मरणीय है, नेता बास्केटा से पहले डा. भट्टराई ने एमाले को सम्बोधन करते हुए सामाजिक संजाल मार्फत ही कहा था कि ६–६ महीना संसद् अवरुद्ध कर और सर्वदलीय बैठक को अस्वीकार कर एमाले ने अपनी फासिवादी चरित्र प्रदर्शन किया है । डा. भट्टराई ने एमाले को हिटल से भी तुलना करते हुए एकदलीय सर्वसत्तावाद का अभ्यास करने का आरोप भी लगाया है ।
डा. भट्टराई द्वारा व्यक्त विचारों पर प्रतिक्रिया स्वरुप बास्कोटा ने अपने फेशबुक में लिखा है कि हारजंग में ८ निर्दोष नागरिकों को जिन्दा जलानेवाले और चितनव में ४ वर्षीया बालिका काजोल खातुन को जिन्दा जलानेवाले डा. भट्टराई और हिटलर की गैस चेम्बर बीच कोई भी भिन्नता नहीं है । उन्होंने आगे कहा है– ‘सामाजिक फासिवादी भट्टराई और फासिवादी हिटलर भाई–भाई हैं । रेणु की इस्तिफा रोकने के लिए धमकी देना आवश्यक नहीं है । विदेशी एजेण्डा लेकर चलनेवाले भट्टराई एमाले को कुछ नहीं बिगाड़ सकते ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed