Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश नामांकन और गजेंद्र नारायण सिंह बिषयक अंतक्रिया

 

जनकपुर धाम । मधेश प्रदेश के राजधानी जनकपुरधाम में भबयता के साथ गजेंद्र नारायण सिंह अध्यन केंद्र द्वारा धनुषा जिला बिकास के सभा कक्ष में मनाई गई हैं । श्री गजेंद्र बाबु की 20 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की।  प्रमुख अतिथि पूर्ब मंत्री सुरीता साह अंतक्रिया के बिशिष्ट अतिथि लो स पा नेता हिंदी भाषा अभीयानी रमन पाण्डेय थे । बक्ताओ में संजय साह, बिभा ठाकुर, सत्यंयनाराण साह, उपेंद्र साह, किशोर गुरु, ममता चौधरी, रामचंद्र पजियार, अमर पजियार,उद्घोषक मनोज कुमार साह, हरेराम महतो ने अपना अपना विचार रखा।  प्रमुख अतिथि रमन पाण्डेय नें गजेंद्र बाबू के सम्पूर्ण जीबन पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि संघियता सिर्फ गजेंद्र बाबू के नेतृत्व का ही परिणाम हैं ओपेन्द्रजी या प्रचण्ड सभी नें गजेंद्र बाबू के संघियता के सूत्र का चोरी किया है .. पाण्डेय नें कहा गजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब साकार होगा  जब भित्री मधेश सहित का 24 जिले का मधेश प्रदेश मधेशियों हेतु 50 % पहाड़ी जनजाति हेतु 30 % का आरक्षण मिलेगा तब । उन्होंने हिंदी भाषा को खश नेपाली के समकक्ष राष्ट्र भाषा सरकारी काम काज की भाषा का दर्जा देने की मांग की । वक्ताओं ने

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

नागरिकता समस्या का समाधान, सेना, न्यायालय, प्रहरी सरकारी सेवाओं में मधेशियों कि समानुपातिक उपस्थिति दर्ज करबाने की भी मांग की ।  इसे प्राप्त करने के पश्चात ही हम गजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के हक़दार होंगे सभी का राय था। ..

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com