गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार ने झंडोत्तोलन किए

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज में बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने झंडोत्तोलन किए। झंडोत्तोलन के बाद भारत के राष्ट्रपति महामहिम राम नाथ कोविंद का संदेश पढे। कोबिड को लेकर इस बार वाहरी अतिथियों को नहीं वुलाया गया था। विजुयल मैसेज मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री, विपक्षी नेता, वीरगंज महा नगरपालिका के मेयर सहित कई लोगो को भेजा गया। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर डी. ए. वी. स्कूल के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

