झड़प में आधा दर्जन जनमत के कार्यकर्ता सहित चार पुलिस घायल
जनमत कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शनकारियों ने सात गाड़ी क्षति पहुंचायी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।बबुधवार को जनमत कार्यकर्ताओं ने सात गाड़ियों को क्षति पहुंचायी है। वहीं पुलिस तथा जनमत कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में आधा दर्जन जनमत के कार्यकर्ताओं सहित चार पुलिस घायल भी हुए हैं। जनमत के कार्यकर्ताओं ने हरिवन के मेयर, सांसद अशोक यादव तथा चिकित्सक सतीश कुमार साह की वाहन को क्षतिग्रस्त करने की जानकारी डी. एस. पी. दीपक कुमार राय ने दी हैं। वुधवार को राष्ट्रीय सभा के वोटिंग का जनमत कार्यकर्ता बिरोध कर रहे थे। जगह जगह पुलिस तथा पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुयी थी। पुलिस को लाठीचार्ज तथा अश्रु गैस के गोले भी दागने पड़े थे।

