एमसीसी के कारण प्रतिगमन विरोधी वर्तमान सत्ता गठबंधन टूटना नहीं चाहिएः डा. भट्टराई

काठमांडू, ३१ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के संघीय परिषद् अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि एमसीसी के कारण प्रतिगमन विरोधी वर्तमान सत्ता गठबंधन नहीं टूटना चाहिए । एमसीसी को तत्काल संसद् से पारित रकने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सामाजिक संजाल में डा. भट्टराई ने लिखा है– ‘एमसीसी सम्झौता किसी भी बहनाबाजी के बिना सर्वसम्मत संसद् से पारित करना होगा । सभी इकठ्ठा होकर जनता को सच्चाई बतानी होगी । यही बहाने में प्रतिगमन विरोधी सत्ता गठबन्धन टूटना नहीं चाहिए ।’ डा. भट्टराई ने यह भी कहा है कि देश को गरीब होने से बचाया जाए । उन्होंने यह भी कामना किया है कि शक्ति केन्द्र की चलखेल के कारण देश बरबाद ना हो ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा था कि एमसीसी के कारण ही वर्तमान सत्ता गठबंधन टूटने की संभावना है । प्रधानमन्त्री की ओर से उक्त अभिव्यक्ति आने के बाद डा. भट्टराई ने वर्तमान सत्ता गठबंधन कायम रखने के लिए आग्रह करते हुए ऐसा कहा है ।

