संविधानसभा सदस्य डा. सिंह का निधन
काठमांडू, ३१ जनवरी । संविधानसभा सदस्य तथा नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता डा. दुमनसिंह थापा का निधन हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू स्थित ह्याम्पस अस्पताल में आइतबार उनका निधन हुआ है । अर्घाखाँची स्थायी निवासी थापा का कुछ समय पहले किड्नी ट्रान्सप्लाट हुआ था ।
तत्काली एमाले से संविधानसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले थापा एमाले विभाजन होने के बाद एकीकृत समाजवादी से आबद्ध हुए थे । थापा मेगा बैंकके संचालक और नयां पत्रिका दैनिक के अध्यक्ष भी हुए थे ।

