Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी में संशोधन के लिए प्रचण्ड ने किया प्रधानमन्त्री समक्ष प्रस्ताव

 

काठमांडू, ३१ जनवरी । सत्ता साझेदार दल नेकपा माओवादी केन्द्र तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने एमसीसी सम्झौता में विद्यमान कुछ प्रावधान में संशोधन के लिए प्रस्ताव किया है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के साथ आज प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में भेटवार्ता करते हुए उन्होंने ऐसा प्रस्ताव किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सम्झौता में विद्यमान कुछ बुंदा में संशोधन कर एमसीसी को पास करने के लिए प्रचण्ड ने प्रस्ताव किया है । लेकिन इसके संबंध में विचार–विमर्श हो रही है । एमसीसी संबंधी विषय में ही विमर्श करने के लिए प्रचण्ड के साथ नेकपा समाजवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल भी बालुवाटार पहुँच गए थे ।
एमसीसी पास करने के लिए संसन में पंजीकृत हो चुका है, लेकिन टेबुल होना बाँकी है । संसद् बैठक भी स्थगित कर दिया गया है । गठबन्धन के शीर्ष नेताओं के बीच इसके संबंध में अलग अलग धारणा है । जिसके चलते यह विषय विवादित बन रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed