जनमत पार्टी ने निकाली बैलगाड़ी रैली

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर जनमत पार्टी ने किसानों की मांगो को लेकर बैलगाड़ी जुलूस निकाली। धनुषा, महोतरी, सर सहित मधेश के सभी जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में जनमत कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ रैली निकाली। रैली में शामिल जनमत के कार्यकर्ताओं ने सरकार के बिरोध नारेबाजी की। किसान को खाद, बीज उपलब्ध कराने, किसान को फसल बीमा करने, कृषि यंत्रोंं पर सब्सिडी देने आदि नारेबाजी भी की।

