बारा में घूस रकम के साथ वडा सचिव गिरफ्तार
बारा, ३ फरवरी । बारा जिला कोल्हवी नगरपालिका–११ के वडा सचिव विनोद प्रसाद साह घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । विशेष सूचना के आधार पर अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग हेटौडा से परिचालित टोली ने साह को ३ हजार ५०० घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया है ।
बताया गया है कि जमीन की नामसारी के लिए नाम सिफारिश करते वक्त साह ने सेवाग्राही से उक्त रकम लिया है । आयोग के सह प्रवक्ता देव प्रसाद भण्डारी ने इस बात की पुष्टी की है । अख्तियार का कहना है कि साह के संबंधी में अनुसंधान जारी है ।

