मापदण्ड विपरित संचालित स्वास्थ्य संस्था बंद करने के लिए सरकार से आग्रह

काठमांडू, ३ फरवरी । चिकित्सा शिक्षा सुधार के अभियन्ता डा. गोविन्द केसी ने मापदण्ड विपरित देश भर संचालित स्वास्थ्य संस्था बंद करने के लिए सरकार से आग्रह किया है । शुक्रबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री विरोध खतिवडा को सात सूत्रीय पत्र लिखते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
डा. केसी ने अपने पत्र में कहा है कि देश भर पूर्वाधार और पर्याप्त जनशक्ति के बिना ही निजी स्वास्थ्य संस्था संचालन में आ रहा है, जो दिन प्रतिदिन वृद्धि भी हो रही है । उनका कहना है कि ऐसे स्वास्थ्य संस्थाओं में लोगों को ठगा जा रहा है और मरीजों की सही ढंग से उपचार भी नहीं हो रहा है । डा. केसी ने अपने पत्र में कहा है– ‘गांव से शहर तक देश भर निजी स्वास्थ्य संस्थाओं की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है । पूर्वाधार औ दक्ष जनशक्ति की व्यवस्थापन बिना ही ऐसे संस्था संचालित हैं । ऐसा गैर कानूनी कार्य ही नहीं, सर्वसाधारण ठगी में पड़ने की संभावना बढी जा रही है । इतना ही नहीं, सही उपचार का अभाव और अंगभंग होने की संभावना भी है । देश के सभी तह में संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं को अनुगमन कर मापदण्ड विपरित संचालित संस्थाओं को बंद कर दोषी को कारवाही की जाए ।’
इसीतरह डा. केसी ने जनसंख्या वृद्धि के आधार पर स्वास्थ्य केन्द्र और अस्पतालों का निर्माण और स्तरोन्नति करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है ।

