तेज आंधी से वृक्ष तथा दीवार गिरने से दो छात्रा सहित तीन मरे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार की रात से मधेश में तेज आंधी तथा बारिश से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। तेज आंधी के कारण धनुषा जिला के सवैला स्थिति फकीर चंद उच्च मा. वि. प्रांगण में यूकोलिप्टस का पेड़ गिरने के दौरान उसके चपेट में आने दस बर्षीय प्रतिमा सदा तथा आठ बर्षीय अरबिंदी सदा की मृत्यु घटना स्थल पर ही होने की जानकारी धनुषा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली है। इसी तरह रौतहट जिला के बौद्धी नगरपालिका वार्ड 1निवासी 45बर्षीय फूल माया देवी की मृत्यु भी दिवाल गिरने से हो गयी है। उपयुक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय रौतहट से मिली हैं। इस घटना के बाद प्रदेश सभा के चौथे बार्षिकोत्सब को स्थिगत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत तथा आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा जताया है। बारिश होने से रवी फसल को फायदा हुआ है। वहीं अरहर फसल को नुकसान पहुंचा है।

