पिछले २४ घंटो की अवधि में कोरोना संक्रमण से १६ व्यक्तियों की मृत्यु
काठमांडू, ४ फरवरी । पिछले २४ घंटों में नेपाल में कोरोना से संक्रमित १६ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शुक्रबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार इसी अवधि में २ हजार ५ सौ २६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है ।
मन्त्रालय ने कहा है कि पिछली बार ६ हजार ६ सौ ५५ व्यक्ति में पीसीआर और १ हजार ६ सौ २ व्यक्ति में एन्टिजेन परीक्षण की गई थी । उक्त परीक्षण के दौरान उल्लेखि संख्या में संक्रमित मिल गए हैं । इसीतरह पिछले २४ घंटों की अवधि में ८ हजार ४ सौ २५ पुराने संक्रमित संक्रमण से मुक्त हो गए हैं । तथ्यांक अनुसार आज के दिन देश भर ५६ हजार ४ सौ ६७ सक्रिय संक्रमित हैं । कूल संक्रमितों में से २४३ आइूसीयू में और ५१ संक्रमित भेन्टिलेटर में उपचारत हैं ।

