Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी ने स्थागित किया राजमार्ग केन्द्रीत आन्दोलन

 

काठमांडू, ४ फरवरी । जनमत पार्टी ने राजमार्ग केन्द्रीत आन्दोलन को स्थगित किया है । पार्टी महासचिव चन्दन सिंह ने आज शुक्रबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए आन्दोलन स्थागित संबंधी जानकारी दी है । विज्ञप्ति में कहा है कि बिहिबार रात से जारी अबिराल बारिश और हिमपात के कारण देश भरका जनजीवन प्रभावित है, मौसम में प्रतिकूलता के कारण राजमार्ग में यात्रारत यात्रुओं को कष्ट ना हो, इसीलिए तत्काल के लिए पूर्व घोषित राजमार्ग केन्द्रीत आन्दोलन स्थगित किया गया है ।
बताय गया है कि राजमार्ग केन्द्रीत आन्दोलन के बजाय गांवपालिका और नगरपालिका में अन्तरक्रियामुलक कार्यक्रम किया जाएगा । गत पौष ९ गते से जनमत पार्टी ने किसानों के साथ सरोकार रखनेवाला विभिन्न मांग आगे लाकर आन्दोलन शुरु किया है । मांग सम्बोधन ना होके के कारण बिहिबार से राजमार्ग केन्द्रीत आन्दोलन शुरु किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *