प्रधानमन्त्री के प्रेस प्रमुख में गोविन्द परियार नियुक्त

काठमांडू, ४ फरवरी । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के प्रेस प्रमुख में गोविन्द परियार नियुक्त हो गए हैं । प्रधानमन्त्री सचिवालय के अनुसार गत आषाढ़ महीनो में पाँच दलीय गठबन्धन सरकार नियुक्त होने के बाद से ही परियार प्रधानमन्त्री के प्रेस सहयोग के रुप में कार्यरत थे, आज आकर उनको प्रेस प्रमुख में नियुक्त किया गया है । परियार ने इससे पहले वि.सं. २०७४ साल में देउवा प्रधानमन्त्री रहते वक्त भी उनके संयोजक के रुप में काम किया था ।

