Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राकृतिक विपद् से पीडितों को राहत प्रदान करने के लिए गृहमन्त्री का निर्देशन

 
बालकृष्ण खाँड, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ फरवरी । गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँड ने प्राकृतिक विपद् से पीडितों को राहत प्रदान करने लिए संबंधित निकायों को निर्देशन दिया है । आज शनिबार सुबह मन्त्रालय मातहत रहे विपद् तथा द्वन्द्व व्यवस्थापन महाशाखा के प्रमुख सह सचिव प्रदीप कुमार कोइराला, तराई के दो जिला और पहाड के ८ जिला के प्रमुख जिला अधिकारी एवं एक सहायक प्रमुख जिला अधिकारी को सम्पर्क कर ऐसा निर्देशन दिया है ।
तराई के जिलों में आँधी–तूफान से प्रभावित और पहाडी जिला में हिमपात से प्रभावितों को गृहमन्त्री खाँड ने राहत देने के लिए कहा है । आँधी–तूफान के कारण शुक्रबार रौतहट और धनुषा जिला में एक व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी और दर्जनों प्रभावित हो गए थे । इसीतरह पहाडी तथा हिमाली जिला में भी हिमपात के कारण कई सर्वसाधारणों की जीवन कष्टप्रद बन गया है । कुछ दिनों के अन्दर प्राकृतिक विपद् से अति प्रभावित जिला के प्रमुख जिला अधिकारियों को गृहमन्त्री खाँड ने राहत तथा उद्धार कार्य तत्काल संचालन के लिए कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed