नेपाल में स्थानीय चुनाव बैशाख 30गते कराने का निर्णय
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के सभी 753नगरपालिका तथा गांव पालिका में बैशाख 30गते को एक ही चरण में स्थानीय चुनाव कराने का फैसला केन्द्र सरकार ने लिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। बैशाख 30गते को स्थानीय निकाय का5बर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 2074में बैशाख, आषाढ़ तथा आश्विन में तीन चरणों में चुनाव हुआ था। मंत्रीपरिषद की स्थानीय चुनाव के बाद जनकपुरधाम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी हैं।


