Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में क्रिकेट प्रीमियर लीग 9 वें संस्करण का आयोजन बिराटनगर में

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! नेपाल अग्रवाल युवा मंच विराटनगर 25 मार्च से विराटनगर में क्रिकेट प्रीमियर लीग 9 वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है । गुरुवार को विराटनगर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग लेंगी । यह प्रतियोगिता
21 से 26 फरवरी तक विराटनगर-2 स्थित विराट नर्सिंग होम के पास खाली मैदान में खेला जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच विराटनगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रीमियर लीग के विजेता को 61,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ शील्ड और उपविजेता को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
मैन ऑफ द सीरीज को 5,100 रुपये दिए जाएंगे। एमपीएल के मुख्य समन्वयक हेमंत अग्रवाल ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 3,100 रुपये दिए जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *