Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के विकास और शान्ति भारत की चाहना : राजदूत रंजीत रे

 

कैलास दास , जनकपुर, आश्विन १७ । नेपाल भारत सीमा क्षेत्र के पत्रकारों का एक दिवसीय सम्मेलन जनकपुर मे बुधवार को आयोजित किया गया ।
इण्डो नेपाल क्रस वोर्डर जर्नालिष्ट एशोसिएशन व्दारा आयोजित उस सम्मेलन मे नेपाल और भारत के ५० पत्रकार सहभागी थे ।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAसम्मेलन का उद्घाटन करते हुये भारतीय राजदूत रंजीत रे ने कहा कि सीमा क्षेत्र मे देखे गये समस्यायों को निर्भिकता के साथ पत्रकारों को उठाना चहिये । उन्होने इसके लिए हार्दिक अनुरोध भी किया । उन्होने यह भी कहा कि भारतीय भूमी मे किसी भी प्रकार के शसस्त्र समूह वा अपराधी गतिविधि या ऐसे लोगों को स्थान नही दिया जाऐगा । भारत अपराधी गतिविधि के सवालो पर किसी के साथ कभी सम्झौता नही करेगा ।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

उन्होने यह भी कहा कि दोनो देश के सम्बन्ध मजबुत करने के लिए भारत हमेसा तत्पर रहा है और रहेगा । भारत नेपाल मे शान्ति और विकास देखना चाहता है । जहाँ तक विकास की बात है जनकपुर जयनगर रेल के विकास के लिए भारत सरकार ने सहयोग किया है और कुछ ही दिन मे जयनगर से बर्दीवास तक रेल सञ्चालन मे आ जाऐगा । हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र  जानकी मन्दिर मे सोलार द्वारा लाइटिङ्ग करने के लिए पत्रकारों का आग्रह पर उन्होने यह प्रस्ताव हमे स्वीकार कर लिया ।OLYMPUS DIGITAL CAMERA

यह भी पढें   मधेश की उम्मीद बने बालेन, क्या विभेद की दीवार गिरेगी ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

इण्डो नेपाल क्रस वोर्डर जर्नालिष्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष वृज कुमार यादव की अध्यक्षता मे हुये समारोह मे नेपाली काँग्रेस के नेता अमरेश नारायण सिंह, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टीक केन्द्रीय सम्पादन समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह, धनुषा का प्रमुख जिल्ला अधिकारी हरि प्रसाद मैनाली, जनकपुर अञ्चल प्रहरी कार्यालय का बरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक शिव लामिछाने, भारत से प्रकाशित प्रभात खबर का मुझफ्फरपुर के सम्पादक शैलेन्द्र कुमार, वान के केन्द्रिय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कर्ण, प्रभात खबर के जयनगर समाचारदाता ललित कुमार झा सहित के वक्ताओं ने अपना विचार रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *