जनकपुर मे दशैं बाजर का उद्घाटन, सस्ता और गुणस्तरीय होने का दावी
कैलाश दास,जनकपुर, आश्विन १९ गते । प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनकपुर मे सस्ता बजार लगाया गया है ।
जनकपुर के गोपाल धर्मशाला मे प्रत्येक वर्ष विजयदशमी के घट स्थापना से यह बजार प्रारम्भ होता है । शनिवार सस्ता बजार के उद्घाटन करते हुए सहभागी वक्ताओं ने दावा किया कि अन्य दिन के अपेक्षा विजया दशमी तक इस बाजार मे गुणस्तरीय और सस्ता समान मिलेगा ।
इस बाजार मे एक ही जगह सभी समाग्री उपलब्ध है । करीब ४५ वर्षो से उपभोक्ताओं को विश्वास जीतता आ रहा यह बजार मे तराई के विभिन्न जिला और भारत बिहार से भी उपभोक्ता यहा पर किन बेच करने के लिए आते है । बजार मे करीबन एक दिन मे सात आठ लाख की बिक्री होती है आयोजक ने दावा किया है ।
सस्ता बजार मे भितर ३३ स्टाल रखा गया है तो बाहर ५५ स्टोल लगी है । दोनो मिलाकर ८८ स्टोल लगी है ।
उद्घाटन समारोह मे जनकपुर अञ्चल प्रहरी कार्यालय के वरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक शिव लामीछाने, नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के केन्द्रिय सदस्य निर्मल कुमार चौधरी, नागरिक समाज के अगुवा अमरचन्द्र अनिल, जनकपुर नगरपालिका के पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष द्वय प्रकाशचन्द्र साह, रमेश साह, संघ के वर्तमान अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार साह (होण्डा) उपाध्यक्ष अनिरुद्ध साह सहित के वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किया था ।

