Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

‘”ॐ नमः शिवायः” : कमला भन्साली जैन

 

‘”ॐ नमः शिवायः”

शिवरात्रि का अवसर आया,मिलकर सभी मनाएं।
हम मंगलमय बन जाएं,
हम मंगलमय बन जाएं।
तन से मन से और लगन से,
शिव का ध्यान लगाएं।
हम मंगलमय बन जाएं ।2।
ॐ नमः शिवायः, ॐ नमः शिवायः।।
1,सेवा,पूजा उपासना से करें आरती तेरी,
श्रद्धा के शुभ दीप जलाएं,
भक्ति वीणा की भेरी ।2।
मैत्री भाव का शँखनाद कर,
शिव महिमा महकाएं।
हम मंगलमय बन जाएं।
ॐ नमः शिवायः 2 ।।
2,सुकृत पुण्योदय से हमने,
पाया मानव -जीवन,
शुद्ध, साध्य के द्वारा हम भी
बन सकते नर से नारायण।2।
करें !प्रबल पुरुषार्थ सुपथ पर,
आगे कदम बढ़ाएं।
हम मंगलमय बन जाएं।
ॐ नमः शिवायः 2।।
3,युद्ध,आतंकी हिंसा से ,
भयभीत हो रहे सारे।
मानवता को भूल बढ़ रही
दानवता की क्रूर करारे 2।।
दूर टलेगा संकट सारा ॐ शिव की अलख जगाएं।
हम मंगलमय बन जाएं।
ॐ नमः शिवायः 2।।
4,ऐसे पावन पर्व मनाने का,
मौका हमें मिला है।
मानस -मानस के अन्तस् में
अभिनव रंग खिला है 2।।

यह भी पढें   पोखरेल द्वारा सरकार की आलोचना, लिखा‘गजब का तरीका’

“कमला”लें संकल्प!धरा पर शिव -शक्ति लहराए।।

हम मंगलमय बन जाएं।
हम मंगलमय बन जाएं।
ॐ नमः शिवायः, ॐ नम शिवायः।।

कमला भंसाली
(राजविराज)

राग-;जहां डाल -डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा।
आने वाली शिवरात्रि की सबको शुभ कामना।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *