Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्याख्यात्मक घोषणा के साथ एमसीसी पास होना हमारी सफलता हैः माधव नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ मार्च । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि व्याख्यात्मक घोषणा के साथ प्रतिनिधिसभा से अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) सम्झौता पास होना सत्ताधारी गठबंधन की सफलता है । उनका कहना है कि एकीकृत समाजवादी के कारण ही एमसीसी सम्झौता हुबहु पास होने से रोका गया है । आइतबार शाम एमसीसी पास होने के बाद पार्टीगत धारणा सार्वजनिक करने हेतु आज मंगलबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष नेपाल ने कहा– ‘अगर एकीकृत समाजवादी की ओर से व्याख्यात्मक घोषणा के साथ एमसीसी पास करने के लिए पहल नहीं होता तो हुबहु पारित होने की संभावना थी । जिसके चलते देश संकट में फंस सकता था । ऐसा होने से हम लोगों ने ही रोका है । हमारी पार्टी के अडान और सचेतना के कारण ही उसमें व्याख्यात्मक घोषणा सम्भव हुआ है ।’
इसीतरह अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा कि गत फाल्गुन १ में ही एकीकृत समाजवादी पार्टी की अस्तित्व समाप्त करने की कोशीशी भी हुई थी । नेकपा एमाले तथा एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को समाप्त करने का जो षडयन्त्र हुआ था, उसको भी हम लोगों ने असफल बना दिया है । स्मरणीय है, फागुन १ गते नेता नेपाल के साथ १४ सांसदों के विरुद्ध सर्वोच्च में पंजीकृत रिट निवेदन पेशी में रखा जा रहा था । लेकिन इसके संबंध में सूचना लिक होते ही सत्ताधारी दल संबंद्ध ९८ सांसदों ने प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर के विरुद्ध संसद् में महाअभियोग पंजीकृत किया, जिसके चलते उक्त मुद्दा टल गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com