एमाले अध्यक्ष ओली ने किया सभामुख सापकोटा के विरुद्ध महाअभियोग का संकेत

काठमांडू, १ मार्च । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा को पद से इस्तिफा देने के लिए आग्रह किया है । संसद् से पारित अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) के संबंध में पार्टी की धारणा सार्वजनिक करने के लिए आज मंगलबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा है– ‘सभामुख विरुद्ध महाअभियोग आ भी सकता है, नहीं भी आ सकता है । लेकिन हम लोग इस्तिफा के प्रतीक्षा में हैं ।’ सभामुख से उन्होंने आग्रह किया– ‘सम्मानित रुप में निकल जाते हैं तो ठीक है, फिर संसद् से निष्काशन होना न पड़े ।’ एमाले अध्यक्ष ओली द्वारा व्यक्त उक्त कथन को लेकर सामाजिक संजालों में एमाले निकट कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अब सभामुख सापकोटा के विरुद्ध महाअभियोग लाया जाएगा । उन लोगों का यह भी कहना है कि अब वर्तमान सत्ता गठबंधन को तोड़कर नेपाली कांग्रेस और एमाले सम्मिलित सरकार बनने की संभावना भी है ।
इसीतरह एमाले अध्यक्ष ओली का कहना है कि अब एमसीसी को राष्ट्रहित में ईमानदारपूर्वक कार्यान्वयन करना चाहिए । उन्होंने कहा कि एमसीसी सम्झौता एमाले ने नहीं की है, तब भी संसद् से पास हो चुका है तो इसको राष्ट्रहित में कार्यान्वयन करना चाहिए । लेकिन अध्यक्ष ओली ने कहा कि जिस ढंग से संसद् से एमसीसी को अनुमोदन किया गया है, वह त्रुटिपूर्ण है ।

