Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी रक्सौल ने पाकिस्तान में बने जाली नोट पकड़ा।

 

रक्सौल, 1 मार्च 2022, हिमालिनी संवाददाता। एसएसबी रक्सौल ने पाकिस्तान में बने जाली नोट पकड़ा। विशेष सूचना के आधार पर आज दिन में 0830 बजे 47वी वाहिनी डी समवाय एसएसबी सिसवा के जवानों ने भारतीय जाली नोट के साथ एक को पकड़ा।

एसएसबी कार्यवाहक कमांडेंट अनेन्द्र मणि सिंह ने बताया कि चंद्र भूषण गुप्ता, उम्र-53 वर्ष, पिता स्वर्गीय कृष्ण देव प्रसाद जो बसतपुर पकड़ी, वार्ड नं 02, पोस्ट-बसतपुर, थाना-रिगा, जिला-सीतामढ़ी, बिहार का निवासी है। आरोपी चंद्रभूषण गुप्ता को 46500 रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया। जिसमें 500 रुपये के 93 नोट थे। ये सभी नोट उच्च क्वालिटी के थे और पाकिस्तान के बने हुए लग रहे हैं।

यह भी पढें   नेपाल में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश, नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

इसको पकड़ने में लगी टीम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अब्दुल गनी लोन, आरक्षी प्रभाकर कुमार, मोहम्मद साकिर और मंजूर अहमद लोन आदि शामिल थे। आरोपी चंद्रभूषण गुप्ता को गिरफ्तार करके अतिरिक्त अनुसंधान किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com