यूक्रेन के जापोरीझझया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला
यूक्रेन के जापोरीझझया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है।
बाइडन ने रूस से गोलीबारी बंद करने की अपील की
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से अपील की है कि, वह प्लांट के आसपास गोलीबारी बंद करें और आग बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें।
ब्रिटेन ने UNSC से की आपात बैठक बुलाने की मांग
जापोरीझझया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनिया में खलबली मचा कर रख दी है। इस हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक बुलाने की मांग की है। खबरों के मुताबिक, न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग को बुझाने जा रहे यूक्रेनी सैनिकों भी रसियन फौज ने रोक दिया है।
न्यूक्लियर प्लांट के उपकरणों को नुकसान नहीं- जेलेंस्की
यूक्रेन के जापोरीझझया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बात की। उन्होंने बताया कि रूसी मिसाइल से हमले के बाद प्लांट के पास आग लग गई। हालांकि, इससे प्लांट के आवश्यक उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा है।


