Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है फुलेरा दूज, मथुरा में शुरु होती है आज से ही होली

 

 

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस साल फुलेरा दूज 4 मार्च, शुक्रवार को है। फुलेरा दूज के दिन से ही मथुरा में होली की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से ही भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की शुरुआत की थी।

फुलेरा दूज 2022 शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 03 मार्च, गुरुवार को रात 09 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी, जो कि 04 मार्च, शुक्रवार को रात 08 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में फुलेरा दूज का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

गुलरियों बनाने का है रिवाज-

होलिका दहन के दिन गोबर से बने उपलों को जलाने की परंपरा है। गाय के गोबर से इस दिन छोटे-छोटे उपले बनाकर माला तैयार की जाती है। इस माला को होलिका दहन वाले दिन अग्नि में डाल देते हैं। इसे ही गुलरियां कहते हैं। इसे बनाने का काम फुलेरा दूज से शुरू हो जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

यह भी पढें   बारा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, रातभर चली तलाश के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

बुध राशि परिवर्तन 2022: बुध गोचर से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, महीने भर रहेगी मौज

भगवान श्रीकृष्ण से है संबंधित

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है। मथुरा और वृंदावन में इस दिन फूलों की होली खेली जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com