आज से माओवादी केन्दीय समिति बैठक, स्थानीय चुनाव और पदाधिकरी चयन मुख्य मुद्दा
काठमांडू, ४ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र की केन्द्रीय समिति बैठक आज से शुरु होने जा रहा है । बैठक तीन दिन तक चलनेवाला है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में समसामयिक राजनीति, स्थानीय चुनाव की तैयारी और सांगठनिक विषयों में विचार–विमर्श की जाएगी । बैठक आज सुबह ११ बजे से राष्ट्रीयसभा गृह में शुरु होगी ।
बताया गया है कि केन्द्रीय समिति बैठक से बांकी केन्द्रीय सदस्यों की मनोनयन, पोलिटव्युरो, स्थायी समिति और पदाधिकारी चयन करने की कार्यतालिका भी है । स्मरणीय है, गत पौष महिना में सम्पन्न पार्टी की ८वें राष्ट्रीय महाधिवेशन से सिर्फ केन्द्रीय सदस्य चयन किया गया है । विधान अनुसार १ अध्यक्ष, १ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ६ उपाध्यक्ष, १ महासचिव, २ उप–महासचिव, ३ सचिव और एक कोषाध्यक्ष रहने की व्यवस्था है ।
महाधिवेशन से अध्यक्ष पद पुष्पकमल दाहाल चयन हो चुके हैं, बांकी पदाधिकारी चयन होना बांकी है । अनुमोदित विधान में पार्टी में २९९ केन्द्रीय सदस्य रहेंगे, लेकिन ६३ केन्द्रीय सदस्य मनोनित होना बांकी है ।

