अमेरिका के लिए नेपाली राजदूत प्रा. खत्री ने लिया शपथ
काठमांडू, १० मार्च । अमेरिका के लिए नेपाली राजदूत प्रा. श्रीधर खत्री ने पद तथा गोपनियता का शपथ लिया है । बुधबार राष्ट्रपति भवन शितल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रा. खत्री को शपथ दिलाया है ।
शपथ समारोह में सूचना तथा संचार प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की और उच्च पदाधिकारी मौजदू थे । प्रा. खत्री को गत कार्तिक १४ गते सरकार ने राजदूत में सिफारिश किया था । अमेरिका से एग्रिमो प्राप्त होने में बिलम्ब होने के कारण नियुक्ति में बिलम्ब हो गई थी ।

