संखुवासभा में यात्रु बस दुर्घटना, १४ यात्रुओं की मृत्यु
काठमांडू, १० मार्च । संखुवासभा में एक यात्रु बस दुर्घटना होने से १४ यात्रुओं की मृत्यु हुई है । घटना आज सुबह ७ः३० बजे की है । संखुवासभा से दमक की ओर जा रही बा.४ख. ७३५ नम्बर की यात्रु बाहक बस आज सुबह संखुवासभा जिला मादी गांवपालिका–६ सातघुम्ती में दुर्घटना हुई थी ।
संखुवासभा जिला पुलिस कार्यालय ने कहा है कि दुर्घटना में मरनेवाले १४ यात्रुओं की शव मिली है, ५ घायल पाए गए हैं । मृतकों की पहचान होना बांकी है । बताया गया है कि एक बच्चा लापत्ता है, उनके अभिभावक खोज रहे हैं । उद्धार कार्य जारी है ।
घायलों को उपचार के लिए जिला सदरमुकाम चैनपुर की ओर ले जा रहा है । गम्भीर घायलों को उद्धार के लिए हेलिकप्टर की व्यवस्था की जा रही है । पुलिस ने कहा है कि बस सडक से ३ सौ मिटर नीचे खाई में गिर गई है ।

