मोदी जोगी की लगी जयकार, भाजपा के प्रचंड जीत पर जोगबनी में विजय जुलूस
भाजपा के प्रचंड जीत पर जोगबनी में निकाली गई विजय जुलूस
कार्यकर्ताओं ने मोदी जोगी के लगाये जयकारे, बांटी मिठाईयां ।

माला मिश्रा बिराटनगर ।उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यो में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत के बाद सीमावर्ती जोगबनी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में विजय जुलूस निकाली गई । विजय जुलूस जोगबनी हाई स्कूल चौक से निकल पूरे शहर का भ्रमण कर मुख्य सीमा होते हुए स्टेशन रोड पहुँच समाप्त हुई । विजय जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ मोदी- जोगी के नारे लगाते तथा नाचते हुए जीत का जश्न मनाते दिखे । इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी की गई तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना आदान प्रदान किया । इस अवसर कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी मे एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनोज झा , भाजपा जिला प्रवक्ता राजन तिवारी , जिला मंत्री रोहित यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष राजनन्दन यादव , मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, कुंदन पोद्दार, सुजित सिन्हा ,पवन यादव, दिवाकर दुबे, संजीव दास, वार्ड पार्षद सरोज राय , मिस्टी सिन्हा, नीता सिन्हा, रामकुमार यादव, संतोष यादव, देबनारायन चौधरी ,अविनाश झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


