मोटरसाकिल चोरी करनेवाले ५ व्यक्ति गिरफ्तार
काठमांडू, ११ मार्च । काठमांडू के विभन्न स्थलों से मोटरसाइकिल चोरी करनेवाले ५ व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि सिन्धुपाल्चोक जिला इन्द्रावती–९ स्थायी निवासी २० वर्षीय सुरेश श्रेष्ठ, १८ वर्षीय किशोर, संखुवासभा स्थायी निवासी २४ वर्षीय योगराज लिम्बु, झापा जिला बुद्धशान्ति गांवपालिका–६ स्थायी निवासी २० वर्षीय दिपेश मगर और सुर्खेत मेलकुनादचोर स्थायी निवासी २४ वर्षीय विशाला राना को गिरफ्तार किया गया है ।
महानगरीय पुलिस वृत्त बौद्ध से परिचालित पुलिस टोली ने उन लोगों को गोकर्णेश्वर नगरपालिका–५ बाहुनाधारा से गिरफ्तार किया गया है । बताया गया है कि उन लोगों के पास में रहे ५ मोटरसाइकिल और २ साइकिल भी पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है, जो चोरी की है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

