Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी के पक्ष में वकालत करने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने किया ठेकेदारों से आग्रह

 
शेरबहादुर देउवा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ मार्च । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) के पक्ष में वकालत करने के लिए नेपाली ठेकेदारों से आग्रह किया है । नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ की २३वें वार्षिक साधारणसभा को आज काठमांडू में सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि प्रधानमन्त्री पद को ही दाव में रखकर उन्होंने एमसीसी पास करने के लिए भूमिका निर्वाह किया है । इसीलिए इसके पक्ष में वकालत करने के लिए भी उन्होंने ठेकेदारों से आग्रह किया । प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– सभी निर्माण व्यवसायियों से मेरा आग्रह है, एमसीसी परियोजना देश के हित में है, आप लोगों भी आम जनता के बीच यही कहना है ।’ प्रधानमन्त्री देउवा ने ठेकेदार व्यवसायियों से यह भी आग्रह किया है कि वे लोग एमसीसी नेपाल द्वारा होनेवाला ग्लोबल टेन्डर में सहभागी बने और टेन्डर हथियाने के लिए सफल रहे ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा– ‘एमसीसी टेन्डर में आप लोग भी सहभागी हो सकते हैं, मेरी चाहत है कि आप लोग सहभागी बने और टेन्डर हथियाने के लिए सफल बने । अगर ऐसा हो जाता है तो सबसे अधिक खुशी होनेवाला मैं ही हूँ ।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी कानून अनुसार एमसीसी परियोजना के लिए ग्लोबल टेन्डर अनिवार्य है, ऐसी अवस्था में विश्व के अन्य किसी भी देश से ठेकेदार आ सकते हैं । उन्होंने कहा– ‘चीनी कंपनी भी आ सकती है, भारत की भी आ सकती है । नेपाल हो या अन्य किसी भी देश इसमें प्रतिस्पर्धा कर सकती है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *