Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली विरुद्ध लड़ने लिए ही देउवा को प्रधानमन्त्री बनाने के लिए हम लोग बाध्य हो गएः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा तत्कालीन केपीशर्मा ओली के विरुद्ध लड़ने के लिए ही देउवा को प्रधानमन्त्री स्वीकार करना पड़ा है । उनका कहना है कि केपी ओली प्रवृत्ति खराब है, जिसके विरुद्ध मोर्चाबंदी और गठबंधन निर्माण करना पड़ा । उनका यह भी कहना है कि यह विचित्र की अवस्था है । आज शुक्रबार पार्टी द्वारा आयोजित कर्णाली प्रदेश समिति प्रशिक्षण को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘मैंने और माधव जी ने देउवा से जाकर कहा कि आप प्रधानमन्त्री बन जाइए, सांसद् संख्या की चिन्ता ना करें, उसकी जिम्मेदारी हमारी है, आप को सिर्फ प्रधानमन्त्री बनने के लिए तैयार होना है । प्रत्यक्ष चुनाव में तो हम लोग ही आगे थे, लेकिन केपी ओली प्रवृत्ति विरुद्ध संघर्ष करना जरुरी था, इसीलिए ऐसा करना पड़ा ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया कि प्रतिगमन विरुद्ध जो संघर्ष हुआ, उसमें माओवादी ने खूद को प्रमाणित किया है और सफल भी रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *