क्या हम लोग अराष्ट्रीय पार्टी हैं ? –पासवान

काठमांडू, ११ मार्च । बहुजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री विश्वेन्द्र पासवान ने प्रश्न किया है कि क्या चार दलों के अलवा अन्य सभी पार्टी अराष्ट्रीय पार्टी है ? स्थानीय चुनाव संबंधी विषयों को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा आज राजनीतिक पार्टियों के साथ की गई विचार–विमर्श कार्यक्रम में अपनी धारणा रखते हुए निर्वाचन आयोग से उन्होंने यह प्रश्न किया है ।
कार्यक्रम में सहभागी होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता पासवान ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिलनी चाहिए, सिर्फ कांग्रेस, एमाले और माओवादी को नहीं । उन्होंने कहा– ‘स्थानीय चुनाव संबंधी सन्दर्भ को लेकर आयोग ने हम लोगों को बुलाया था । हम लोगों ने भी अपनी विचार आयोग समक्ष रखा है । सिर्फ चार पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता मिली है, इसको हम लोगों ने विरोध किया ।’
अध्यक्ष पासवान ने यह भी कहा कि उम्मीदवार की ओर से चुनाव में होनेवाला खर्च कटौती के लिए भी उन्होंने आयोग से आग्रह किया है । इसीतरह चुनाव में सेना परिचालन संबंधी विषय भी उठा, उसको उन्होंने विरोध किया ।

