Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउबा ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया

 

काठमांडू:  प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) ने यूक्रेन से 4 नेपाली नागरिकों को बचाकर नेपाल भेजने के लिए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है.

देउबा ने ट्वीट कर कहा धन्यवाद

देउबा ने ट्विटर पर लिखा है कि 4 नेपाली नागरिक अभी-अभी भारत के रास्ते यूक्रेन से नेपाल पहुंचे हैं. ऑपरेशन गंगा के माध्यम से नेपाली नागरिकों को वापस लाने में सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद.

यह भी पढें   भारत सरकार के सहयोग से पुनर्स्थापित ललितपुर के जेष्ठ वर्ण महाविहार को यूनेस्को का ‘अवार्ड ऑफ मेरिट’, विशेष समारोह में सम्मान हस्तांतरित

नेपाली नागरिकों की मदद

आपको बता दें कि भारत अब तक यूक्रेन से 6 नेपाली नागरिकों को निकाल चुका है. नेपाल ने अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार से सहायता मांगी थी.

ऑपरेशन गंगा के तहत रेस्क्यू

यूक्रेन के पड़ोसी देशों की सीमाओं के जरिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नई दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा अभियान 22 फरवरी को शुरू हुआ था.

हजारों भारतीयों को लाया गया वापस

यह भी पढें   गृह मंत्री ने बारा और पर्सा जिले के सीमावर्ती इलाकों का अचानक निरीक्षण किया

बता दें कि 8 मार्च तक करीब 18,000 भारतीयों को विशेष उड़ानों के जरिए वापस लाया जा चुका है. 75 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों की संख्या 15,521 हो गई है. भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में 2,467 यात्रियों को वापस लाने के लिए 12 मिशन उड़ानें संचालित की थी और इसके विमान अपने साथ 32 टन से अधिक राहत सामग्री भी लेकर गए थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *