कोरोना से बेहाल चीन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। चीन से कोविड-19 वायरस की जड़ शुरु हुई थी, जो महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद देश दुनिया में फैल गई। लगभग 2 साल बाद चीन में कोरोना वायरस का कहर फिर से अपने चरम पर पहुंच गया है। देश में रविवार को करीब 3400 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार की तुलना में ये मामले दोगुने से अधिक हैं। नए मामलों में हुई बढ़ोतरी देश के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। दो साल बाद वायरस के दैनिक मामले इतनी बड़ी संख्या में दर्ज किए गए हैं।
चीन के अलग-अलग शहरों में कोरोना वायरस का प्रकोप बरप रहा है। वायरस पूरे देश में तेजी से फैल चुका है, इसमें सबसे ज्यादा मामले जिलिन शहर से सामने आए हैं, जबकि अन्य शहरों के भी हाल कोरोना वायरस से बेहाल हैं।



