Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्युठान में यात्रु बाहक बस दुर्घटना, १ बालिका की मृत्यु, २३ घायल

 

प्युठान, १९ मार्च । प्युठान जिला मर्काबाङ स्थित सेतोपारा में एक यात्रु बाहक बस दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना में एक बालिका की मृत्यु हुई है और अन्य २३ यात्रु घायल हो गए हैं । जिला पुलिस कार्यालय प्युठान के अनुसार घटना आज सुबह की है ।
पुलिस ने कहा है कि प्युठान से घोराही की ओर जा रही ना३ख ७१३२ नम्बर की बस दुर्घटना होने से बस में सवार १ वर्षीया अंशु परियार की मृत्यु हुई है । परियार दाङ जिला घोराही नगरपालिका–१ की स्थायी बासी है । पुलिस ने कहा है कि २३ घायलों में से ४ की अवस्था गम्भीर है, अन्य घायालों की अवस्था सामान्य है । उन लोगों की उपचार घोराही राप्ती स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में हो रहा हे । बस सडक से ७० मिटर खाई में गिर गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *