Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबन्धन कांग्रेस की चाहत नहीं, देश की आवश्यकता हैः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने दावा किया है कि सत्ता गठबंधन नेपाली कांग्रेस की चाहत नहीं, देश की आवश्यकता बन गई है । उनका कहना है कि तत्कालीन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर से जनमत की अपमान और संविधान विपरित कार्य होने से वर्तमान सत्ता गठबंधन बना है, जो देश की आवश्यकता थी । नेपाली कांग्रेस काठमांडू क्षेत्र नं. १० द्वारा आज कीर्तिपुर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता सिंह ने यह भी कहा है कि आज एमाले अध्यक्ष ओली आम जनता के बीच अनावश्यक भ्रम सिर्जना कर रहे हैं, इसके विरुद्ध घर–घर में पहुँचकर वास्तविकता बताने के लिए भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया । उन्होंने यह भी कहा कि कम्युनिष्ट पार्टी भ्रम सिर्जना करने में सबसे आगे होती है ।
नेता सिंह ने कहा है कि वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव में गठबंधन करना है या नहीं ? इस विषय में कार्यकर्ताओं की सुझाव अपेक्षित है । उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं की सुझाव अनुसार पार्टी केन्द्रीय समिति से इसके संबंध में आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा । नेता सिंह ने यह भी कहा है कि बिगत से पाठक सिखकर इस बार नेपाली कांग्रेस विधि सम्मत दृष्टिकोण से स्थानीय उम्मीदवार चयन करने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com