Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबंधन के बीच चुनावी तालमेल हो सकता है, लेकिन जीतने के लिए खूद को शक्तिशाली बनना होगाः खनाल

 
झलनाथ खनाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ मार्च । नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा है कि आगामी चुनाव में वर्तमान सत्ता गठबंधन के बीच चुनावी तालमेल होने की संभावना है । लेकिन चुनाव जितने के लिए खूद को शक्तिशाली बनाने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है ।
एकीकृत समाजवादी गुल्मी सम्पर्क समिति द्वारा आज काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता खनाल ने कहा– ‘स्थानीय चुनाव में सत्ता गठबंधन में शामील पाँच दलों के बीच चुनावी तालमेल होने की संभावना तो है, लेकिन सिर्फ तालमेल से चुनाव में जीत हासिल होना मुश्कील है, जीत के लिए खूद को शक्तिशाली होना जरुरी है । किसी दूसरे की सहयोग से जीत हासिल होने की संभावना कम है ।’
नेता खनाल ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के बीच खास–खास क्षेत्र और खास–खास परिस्थिति में ही चुनावी तालमेल हो सकता है, सभी क्षेत्र में नहीं । इसके लिए मानसिक रुप में तैयार होने के लिए आग्रह करते हुए कार्यकर्ताओं को गांव–गांव में पहुँचने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *