Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी विदेश मंत्री यी की ओली एवं प्रचण्ड से होगी आज मुलाकात

 

सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की आज चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात होनी है ।  ओली का आज सुबह 11:10 बजे होटल मैरियट में विदेश मंत्री यी से मिलने का कार्यक्रम है। ओली द्वारा नेपाल-चीन द्विपक्षीय हितों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

इसके बाद सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ का विदेश मंत्री यी से मिलने का कार्यक्रम है। बैठक सुबह 11:45 बजे होगी। वह नेपाल-चीन द्विपक्षीय हितों के साथ बीआरआई पर भी चर्चा करेंगे यह संभावना है।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

इससे पहले चीनी विदेश मंत्री यी राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, विदेश मंत्री डा नारायण खडका से मिल चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com