Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी विदेश मंत्री नेपाल यात्रा : किए गए दोनों देशों के बीच नौ समझौते

 

काठमांडू

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। वांग ने शनिवार को प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष नारायण खड़का के साथ बातचीत की, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को नेपाल सरकार को सौंपा

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

दोनों पक्षों ने विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें से एक क्रास-बार्डर रेलवे से संबंधित है। क्रास-बार्डर रेलवे को अप्रैल 2019 में बेल्ट एंड रोड फोरम में चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआइ) में शामिल किया गया था। इसके साथ ही चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की मदद से बनाए गए पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को नेपाल सरकार को सौंप दिया।

यह भी पढें   महर्षि वाल्मीकि जयंती: करुणा, आत्मपरिवर्तन और मानवीय गरिमा का महापर्व : श्वेता दीप्ति

बार्डर रेलवे से संबंधित समझौता भी किया गया

आर्थिक और तकनीकी सहयोग के तहत, चीन नेपाल को प्रति वर्ष 15 अरब रुपये की वार्षिक सहायता करेगा। इसके साथ ही कुछ परियोजनाओं को भी वित्तपोषित करेगा। चीन के शीर्ष राजनयिक की यात्रा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 500 मिलियन अमेरिकी डालर के मिलेनियम चैलेंज कारपोरेशन (एमसीसी) समझौते के संसदीय अनुसमर्थन के तुरंत बाद हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि चीन नहीं चाहता कि नेपाल इस समझौते की पुष्टि करे। एमसीसी के तहत अमेरिकी सरकार अनुदान सहायता प्रदान करेगी जिसका उपयोग मुख्य रूप से नेपाल की ट्रांसमिशन लाइन को मजबूत करने और देश के सड़क नेटवर्क में सुधार करने के लिए किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com