Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा का वार्ड स्तरीय कमिटी का गठन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सोमवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका जनता समाजवादी पार्टी के वार्ड दो के पार्टी के पदाधिकारी का गठन जसपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार की अध्यक्षता तथा नगर अध्यक्ष बिष्णु देव साह के प्रमुख आतिथ्य में नये पदाधिकारी का गठन किया गया। इस बैठक में अर्जुन साह को अध्यक्ष, शुभ ढुंगाना तथा ओम प्रकाश पंजियार को उपाध्यक्ष, गणेश साह सचिव, शीला महरा को कोषाध्यक्ष वनाया गया। इसी तरह इन्द्रवती मुखिया, पवन देवी मंडल, राधिका यादव तथा राम ईश्वर यादव सदस्य वनायें गये है। नगर अध्यक्ष बिष्णु देव साह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार ने माला तथा अवीर लगाकर वधाई दी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य साजिद हुसैन, अमरेंद्र झा ममता झा, सहित कई नेता मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com