Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद साह से मिलने अस्पताल पहुंचे उपेन्द्र यादव

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।शनिवार को ईश्वर पुर नगरपालिका के वयलवास में गंभीर रूप से घायल जनता समाजवादी पार्टी के प्रमुख सचेतक सांसद प्रमोद कुमार साह को देखने जनता समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों उपेन्द्र यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। उसके बाद उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषी को सख्त कार्रवाई के लिए सरकार पहल करें। इस घटना को लेकर जसपा सर्लाही जिला अध्यक्ष विनय कुमार राय के नेतृत्व में रविवार को मशाल जुलूस निकाला तथा दोषी मेयर को गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां उल्लेखनीय है कि शनिवार को सड़क वनाने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए जसपा समर्थक तथा स्थानीय क्लव तथा जनमत के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में सांसद प्रमोद कुमार साह गंभीर घायल हो गए थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:7 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com