Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज के मेयर पद के लिए किसी के साथ सम्झौता नहीं: पर्सा कांग्रेस

 

वीरगंज, ३१ मार्च । नेपाली कांग्रेस पर्सा ने कहा है कि वीरगंज महानगरपालिका के मेयर पद के लिए किसी के साथ भी सम्झौता नहीं हो सकता । कांग्रेस का कहना है कि मेयर पद छोड़ने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं है । पर्सा कांग्रेस ने कहा है कि मेयर पद छोड़ कर कांग्रेस किसी के साथ भी गठबंधन करने के पक्ष में नहीं है । पर्सा जिला कार्य समिति द्वारा ऐसा निर्णय हुआ है ।
समिति की ओर से बुधबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेपाली कांग्रेस पर्सा जिला कार्य समिति के प्रवक्ता रमेश पाण्डे ने कहा– ‘स्थानीय चुनाव में वीरगंज महानगरपालिका में भी गठबंधन के लिए प्रयास हो रहा है । लेकिन मेयर पद में हम लोग किसी के साथ भी सम्झौता करने के लिए तैयार नहीं है, नेपाली कांग्रेस से ही मेयर पद के उम्मीदवार रहते हैं तो विचार–विमर्श हो सकती है । नहीं तो किसी के साथ भी गठबंधन नहीं हो सकता ।’
प्रवक्ता पाण्डे ने दावा किया कि नेपाली कांग्रेस के पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा भी वीरगंज में मेयर पद छोड़ने के पक्ष में नहीं है । उन्होंने कहा है कि अगर गठबंधन ही करना है तो अन्य दलों को उप–मेयर तथा वडाध्यक्ष में उम्मीदवारी देनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *