संविधान खारेज की कोशीश करनेवाले ओली चुनाव जीत जाएंगे तो देश संकट में पड़ जाएगाः प्रचण्ड

काठमांडू, २ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेकपा एमाले अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने वर्तमान संविधान को ही खारेज करने की कोशीश हैं, अगर ऐसे व्यक्ति आगामी चुनाव जीत जाते हैं तो देश संकट में पड़ जाएगा । शुक्रबार काभ्रे जिला के युवा समूह को माओवादी केन्द्र में स्वागत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि प्राप्त उपलब्धी को समप्त करने के उद्देश्य से ही ओली ने संसद् को बिघटन किया था ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘गत साल केपी ओली ने संविधान ही खारेज करने का दुस्साहस किया । जिस संविधान ने महिला, दलित, आदिवासी, जनजाति, मुस्लिम, मधेशी, थारु को विशेष अधिकार दिया है, उसको समाप्त करने के लिए उन्होंने बारबार असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक तरीका से प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन का प्रयास किया, यह उनकी दुस्साहस है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘आज भी ओली में अहंकार बांकी है, अगर आगामी चुनाव में हम लोग हार जाते हैं और ओली चुनाव जीत जाते हैं तो देश दुर्घटना में पड़ने की संभावना है ।’

