भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भारत के विदेश सचिव नियुक्त
राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त होने पर हिमालिनी परिवार हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं पेश करती है । हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं पेश करती है ।

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भारत के विदेश सचिव नियुक्त किये गयें है। वे वर्तमान विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृगला की जगह लेंगे। वर्तमान विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृगला इसी माह के अंतिम सप्ताह में सेवा निवृत हो रहे हैं।
1988वैच के आई. एफ. एस. है। 32वर्षो की सेवा काल में वे अमरीका, चीन सहित कई राष्ट्रों में राजनयिक पदको सुशोभित किए। इससे पहले श्याम शरण भी नेपाल के राजदूत के वाद विदेश सचिव वने है। संभवत’नेपाल के पहले राजदूत क्वात्रा हैं जो अपने कार्यकाल में जनकपुरधाम नहीं आए ! अब विदेश सचिव के रूप में जनकपुर वासी उनकी प्रतीक्षा करेगी । क्वात्रा ने अपने कार्यकाल में कॉविड से निपटने में नेपाल सरकार को काफी मदत पहुंचाई । श्री क्वात्रा अच्छी हिंदी बोलतें हैं ।
राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त होने पर हिमालिनी परिवार हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं पेश करती है ।


