Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दबे कुचले का आवाज उठाएंगेनव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख : जाकिर

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! शनिवार को जोगबनी पासवान टोला में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सेवक मिस्त्री ने किया तो वहीं मंच का संचालन रघुनाथ शर्मा ने किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान थे। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम में पासवान बस्ती के लोगो के द्वारा किया गया था । कार्यक्रम मे फारबिसगंज के नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान को पाग व फुल की माला पहना कर सम्मानित किया गया । इससे पूर्व अतिथियों ने डॉ भीमराव अंबेदकर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया । इस मौके पर पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का शुक्रगुजार हूँ कि आपने मुझे सम्मान समारोह मे अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया । उन्होंने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि आज के दौड़ मे सभी तरह से दबे कुचले समाज से सुरेश पासवान जैसे कोई प्रतिनिधित्व करने वाला जनप्रतिनिधि बना है जो आप के लिए लड़ाई लड़ेगे । इस मौके पर भोलाशंकर तिवारी, अनवर राज ,रघुनाथ शर्मा, सच्चिदानंद साह, विद्यानन्द पासवान, रामा साह, नौसाद आलम, रमेश पासवान, संतोष पांडे , प्रकाश पासवान , रंजीत राय,मुन्ना साह, अशोक कुमार राम, अमीत कुमार, राजेश गुप्ता अन्य लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढें   नेपाल की विनाशकारी बाढ़: मृतकों की संख्या 469 पहुँची, 977 लोग अब भी लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com