Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्नानीय निकाय चुनाव को लेकर जनकपुरधाम का राजनीति तापमान बढा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जनकपुरधाम का राजनीति पारा काफी बढ गया है। जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर के लिए सभी पार्टियों के भावी उम्मीदवार वोटरो से घर घर मिल रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी में वर्तमान मेयर लाल किशोर साह तथा बिष्णु देव साह की चर्चा हैं। लेकिन जनता समाजवादी पार्टी मेयर को ही पुन:उम्मीदवार वनायेगा। यह पक्का है।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी में मेयर के लिए दो नाम की चर्चा हैं। स्थानीय विधायक परमेश्वर साह तथा मनोज चौधरी। नेपाली कांग्रेस में पूर्व मेयर बजरंग साह तथा इस चुनाव से पूर्व नेपाली कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोज साह के बीच है। लेकिन पूर्व मेयर भ्रष्टाचार में फंसे है। सर्वोच्च न्यायालय ने क्लीन चिट नहीं दिया है। ऐसी चर्चा है। नेकपा एमाले ने पूर्व जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा के नाम की चर्चा कर दी है। इसी नेकपा समाजवादी पार्टी में दो नामो की चर्चा है। डा. अजय झा तथा लक्ष्मी नारायण भगत। इधर नेपाल के क श्रेणी के चर्चित निर्माण व्यवसायी (ठीकेदार) ने शनिवार को स्वतंत्र उम्मीदवार से लड़ने की घोषणा कर मैदान में कूद पड़े हैं। समाजसेवी के तौर पहचान बना रहे वलराम महतो के मेयर के चुनाव लड़ने से जनकपुरधाम के चुनावी तापमान को और बढा दिया है। लोसपा से मेयर के प्रवल दावेदार जानकी राम साह भी स्वतंत्र रूप से चुनाव का मन वना रहे है। माओवादी किस को टिकट देगा। अभी चर्चा नही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *