निजी खर्च पर सड़क का निर्माण करवा रहे हैं वलराम महतो

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर प्रत्याशी वलराम महतो अपनी निजी खर्च पर मिल्स एरिया से सीता चौक तक सड़क निर्माण करवा रहे हैं। उनकी इस पहल को स्थानीय लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया है कि जनकपुरधाम को ऐसे विकास करने वाले मेयर की आवश्यकता है। वार्ड एक के वार्डाध्यक्ष आठ महीने पहले नगरपालिका में सड़क के लिए डी. पी. आर दिए थे लेकिन मेयर पहल नहीं किया। यदुकोहा, सवैला को जोड़ने वाली मिल एरिया तथा सीता चौक तक वाहनों की भीड़ लगी रहती है। सड़क खंडहर होने से हमेशा दुर्घटना का शिकार वना रहता है।


Mils Airia se Sita chauk tak ka sadak ek number pich hai patrkar ji ghar me baith kar niwas na likhe